छोटे बच्चों का गला क्यों बजता है?HealthPlanet

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 10:39

गले में खराश होना क्या है?
गले में खराश होना एक आम समस्या हैं जो लोगों के साथ-साथ छोटे बच्चों को भी प्रभावित करता है। इसमें म्यूकस की परत बन जाती है जिसमें सूजन होती है और इससे गले में बेचैनी होती है। जिन बच्चों के गले में खराश होती है उन्हें अक्सर खांसी आती है, वे चिड़चिड़ाते हैं और इसकी वजह से उनका मूड भी खराब रहता है।

छोटे बच्चों और टॉडलर में गले का इन्फेक्शन
छोटे बच्चों और बेबी के गले में खराश होना बहुत आम समस्या है। इसके कई कारण हो सकते हैं पर मुख्य रूप से यह जुकाम या फ्लू की वजह से होता है। अन्य गंभीर समस्याएं हैं, जैसे मीजल्स, चिकन पॉक्स और खांसी – यह सभी वायरल समस्याएं हैं जिसकी वजह से गले में खराश होती है।
गले में खराश होने पर काली खांसी होना थोड़ा कम आम है।

छोटे बच्चों में गले में खराश होने के लक्षण
बेबी और टॉडलर के गले में खराश आमतौर पर कुछ प्रकार के इन्फेक्शन या शरीर के रिएक्शन की वजह से होती है। गले में खराश होने के कुछ विशेष लक्षण हैं जिससे पेरेंट्स को यह इन्फेक्शन खत्म करने में मदद मिलती है।

छोटे बच्चों में गले में खराश होने के लक्षण :


निगलने में दिक्कत: छोटे बच्चों में म्यूकस के मेम्ब्रेन में सूजन होने की वजह से गले में खराश होती जिससे खाना निगलने और यहाँ तक कि सलाइवा से भी इरिटेशन और दर्द होता है। बच्चे दर्द होने की वजह से भूखा रहने पर भी दूध पीने के लिए मना करेगा और रोएगा।

गले में लालपन: गले में म्यूकस की परत सूज जाती है। इसे छोटे बच्चों व बेबी में ऑब्जर्व करना कठिन है। डॉक्टर बच्चे को उजाले में ले जा कर मुंह खोलने के लिए कह सकते हैं ताकि वे गले में दिक्कत को देख सकें और इसके लक्षण, जैसे दर्द, जीभ में पीलापन और टॉन्सिल्स में सूजन को देख सकें क्योंकि इन लक्षणों से उन समस्याओं का पता चलता है जिससे गले में खराश होती है।

लिम्फ ग्लैंड में सूजन: गले में खराश एक इन्फेक्शन है जिससे लिम्फ ग्लैंड में सूजन होती है जो इस बात का संकेत है कि शरीर इन्फेक्शन से लड़ रहा है।

चिड़चिड़ापन और बेचैनी: इन्फेक्शन और खाने से में दिक्कत होने से बच्चे को इरिटेशन और बेचैनी होती है। लगातार इरिटेशन और बेचैनी नींद पूरी न होने और भूख लगने की वजह से होती है।

बुखार: गले में खराश और बुखार इन्फेक्शन पर निर्भर करता है।

सांस की गंध: बच्चा बिना दर्द के खाना नहीं खा पाता है जिससे मुंह ड्राई रहता है और मुंह से गंध आती है। यह ज्यादतर जिंजीवोस्टोमेटाइटिस, थ्रश, हाथ, पैर और मुंह के रोगों से होता है।

गले में संक्रमण के लक्षण: टॉडलर के गले में खराश होने के लक्षण गले में लाल और सफेद पैच और टॉन्सिल्स बढ़ जाना है। इससे निगलने में कठिनाई होती है। इसकी वजह से बुखार, संवेदनशीलता या लिम्फ नोड्स ग्लैंड्स में सूजन, सिर में दर्द और पेट में दर्द होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info